नईदिल्लीलीक्स… पंजाब के सीएम ने कहा कि जनता के हक में एक बड़ा फैसला आज। स्याना हिंसा के मामले में 36 पर राजद्रोह। साथ में प्रमुख खबरें।
स्याना हिंसा में इंस्पेक्टर की हत्या समेत बवाल हुआ था
बुलंदशहर के स्याना में वर्ष 2018 में हुई हिंसा के मामले में सभी 36 आरोपियों के खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। स्याना के चिंगारवटी चौकी क्षेत्र में तीन दिसंबर 18 को गो-अवशेष मिलने पर बजरंग दल ने प्रदर्शन किया। इस दौरान हिंसा भड़क गई थी, जिसमें तत्तकालीन थाना प्रभारी सुबोध सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बजरंग दल का एक कार्यकर्ता सुमित भी मारा गया। इस मामले में बजरंग दल समेत 44 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
पंजाब के सीएम ने कहा कि जनता के हक में बड़ा फैसला लेंगे।
पंजाब के नवागत सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि जनता के हक में बड़ा फैसला लेंगे। ऐसा फैसला पंजाब के इतिहास में अभी तक किसी ने नहीं लिया होगा। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि इसकी घोषणा शीघ्र की जाएगी।
रूस और भारत में क्रूड ऑयल में डील संभव
यूक्रेन यूद्ध के कारण रूस कई पाबंदिया झेल रहा है। अमेरिका और पश्चिमी देशों के प्रतिबंध के कारण रूस क्रूड ऑयल के लिए नये ग्राहक तलाश कर रहा है। वही भारत अपनी सहूलियत के हिसाब से रूपये में रूस से क्रूड ऑयल खरीदने पर सहमति बना रहा है। इससे रूपये की कीमत भी बढ़ेगी।