आगरालीक्स…आगरा में होली पर दर्दनाक हादसा. फ्लाईओवर पर एक्सीडेंट में तीन की मौत. रोडवेज बस चालक ने लगाए थे अचानक ब्रेक….
आगरा में होली पर दर्दनाक हादसा हो गया. रामबाग पर यमुना पुल पर रोडवेज बस चालक द्वारा लगाए गए अचानक ब्रेक से उसके पीछे चल रही दो एक्टिवा सवारों में टक्कर मारते हुए एक कार अनियंत्रित होकर बस में जा घुसी. हादसे में कार चालक सहित दो एक्टिवा सवारों की दर्दनाक मौत हो गई. एक घायल को अस्पताल में भर्तीै कराया गया है जहां उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है.

हादसा गुरुवार दोपहर का है. रोडवेज की एक बस के चालक ने रामबाग फ्लाईओवर से उतरते ही ब्रेक लगा दिए जिसके कारण उसकी पीछे चल रही दो एक्टिवा को टक्कर मारते हुए एक कार अनियंत्रित होकर बस में जा घुसी. हादसे में सभी चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इनमें एक युवती भी शामिल थी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एसएन मेडिकल के लिए भेजा यहां उपचार के दौरान कार चालक और एक्टिवा सवार युवक व युवती की मौत हो गई, जबकि एक युवक की हालत भी गंभीर बनी हुई है.
इनकी हुई मौत
कार चालक चंद्रभान माथुर पुत्र सम्पति राम निवासी राजभवन, हिंदी संस्थान नगर थाना न्यू आगरा
एक्टिवा सवार युवती सोनू यादव पुत्री शिवदयाल यादव निवासी खैरगढ़ शेखपुरा फिरोजाबाद
तरुण कुमार यादव पुत्र सत्यवान यादव निवासी ग्राम किसराव करहरा फिरोजाबाद
ये है घायल
ऋषभ कुमार पुत्र बनारसी लाल निवासी कोटली बगीची, देवरी रोड, थाना ताजगंज