आगरालीक्स…. आगरा में हिस्ट्रीशीटर की शराब पार्टी में चली गोली, एक घायल, पुलिस जांच में जुटी।
आगरा के सदर क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर बंटी यादव ने शनिवार रात को सोहल्ला स्थित अपने घर पर शराब पार्टी दी थी। इसमें हिस्ट्रीशीटर के साथी शामिल हुए। पार्टी में विवाद हो गया, गोली चलने लगी। गोली चलने के बाद भगदड़ मच गई। घर से सभी भाग गए।

एक घायल, एसएन में कराया भर्ती
गोली चलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पैर में गोली लगने से घायल बमरौली अहीर निवासी पवन को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की लेकिन स्थानीय लोगों ने हिस्ट्रीशीटर के डर से पुलिस को घटना के बारे में नहीं बताया।
जुआ की फंड में हिस्सेदारी को लेकर हुआ विवाद
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गोली लगने से घायल हुआ पवन व उसका साथी सदर क्षेत्र में जुआ कराता है। राजामंडी निवासी हिस्ट्रीशीटर फड़ से होने वाली वसूली में अपना हिस्सा मांग रहा था। इसी विवाद में गोली चल गई । सीओ सदर राजीव कुमार का मीडिया से कहना है कि हिस्ट्रीशीटर के घर में गोली चली थी। अभी तहरीर नहीं मिली है। पुलिस अपनी तरफ से मुकदमा दर्ज करेगी।