अलीगढ़लीक्स ….अलीगढ़-हाथरस स्थानीय एमएलसी सीट पर भी सपा का पर्चा रद्द, भाजपा प्रत्याशी ऋषि पाल सिंह का अलीगढ़ हाथरस स्थानीय सीट से निर्विरोध चुनना लगभग तय ।
अलीगढ़- हाथरस स्थानीय एमएलसी के पद पर सपा प्रत्याशी जसवंत सिंह यादव और भाजपा प्रत्याशी ऋषि पाल सिंह ने नामांकन किया था। सपा प्रत्याशी जसवंत सिंह यादव के नामांकन पत्र की जांच के दौरान 3 प्रस्तावकों पर भाजपा द्वारा आपत्ति की गई थी. सपा के द्वारा उनमें से 2 प्रस्तावक गुड्डी देवी, शरबती देवी को मौके पर लाकर वेरीफाई करा दिया गया था, पर 1 प्रस्तावक नहीं आ पाया था.बताया गया कि उसका फोन भी बंद जा रहा था. इसको लेकर सपा प्रत्याशी जसवंत सिंह के उस प्रस्तावक को अगले दिन 23 मार्च को सुबह 10 बजे तक प्रस्तुत करने की गई थी. जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रस्तावक को 23 मार्च सुबह 10 बजे तक प्रस्तुत करने की अनुमति दी थी।

मगर, निर्धारित समय तक सपा प्रत्याशी जसवंत सिंह यादव के प्रस्तावक नहीं पहुंचे। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार पटेल का मीडिया से कहना है कि बुधवार सुबह 11 बजे के बाद तक समाजवादी प्रत्याशी जसवंत सिंह यादव का प्रस्तावक नहीं आया। इसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने समाजवादी पार्टी प्रत्याशी जसवंत सिंह यादव के पर्चे को रद्द कर दिया.