आगरालीक्स ….आगरा में पेट्रोल डीजल के साथ ही सीएनजी और पीएनजी के रेट भी बढ़े। तीन दिन में पेट्रोल और डीजल पर बढ़े 2.40 रुपये। जानें नए रेट।
आगरा में शुक्रवार सुबह छह बजे से पेट्रोल और डीजल के नए रेट लागू हो गए। अब आगरा में पेट्रोल के रेट 97.45 रुपये प्रति लीटर हैं, ये रेट चार दिन पहले 98.02 रुपये थे, चार दिन में पेट्रोल के रेट तीन बार बढ़े हैं। वहीं, डीजल के रेट 88.97 रुपये हो गए हैं।

सुबह छह बजे से नए रेट लागू, तीन दिन में 2.40 रुपये रेट बढ़े
शुक्रवार सुबह छह बजे से पेट्रोल और डीजल के नए रेट लागू हो गए हैं। मंगलवार सुबह छह बजे से तीन महीने बाद पेट्रोल के रेट बढ़े थे, पहले दिन 80 पैसे रुपये बढ़े, बुधवार को भी 80 पैसे पेट्रोल के रेट बढ़ गए और अब तीसरे दिन शुक्रवार को भी पेट्रोल के रेट 80 पैसे बढ़े हैं। इस तरह तीन दिन में 2.40 रुपये बढ़ गए हैं। जबकि डीजल के मंगलवार को 81 पैसे, बुधवार को 80 और शुक्रवार को भी 80 पैसे रेट बढ़ गए हैं।
पेट्रोल प्रति लीटर:
बुधवार, गुरुवार 96.65 रुपये
शुक्रवार 97.45 रुपये,
डीजल प्रति लीटर:
बुधवार, गुरुवार 88.17 रुपये
शुक्रवार 88.97 रुपये
सीएनजी और पीएनजी पर एक रुपया बढ़ा
इसके साथ ही आगरा में सीएनजी और पीएनजी के रेट भी बढ़ गए हैं। सीएनजी और पीएनजी पर एक रुपया बढ़ गया है।