आगरालीक्स ….आगरा में आज से फिर बढ़े पेट्रोल और डीजल के रेट, पांच दिन में चौथी बार बढ़े रेट, अब 100 के करीब पेट्रोल, जानें आज के रेट।
पेट्रोल और डीजल के रेट लगातार बढ़ रहे हैं। शनिवार सुबह छह बजे से पेट्रोल और डीजल के रेट 80 80 पैसे बढ़ गए। आगरा में अब पेट्रोल के रेट 98.22 रुपये हो गए हैं जबकि डीजल के आज के रेट 89.74 रुपये हैं। आज से इसी रेट पर पेट्रोल और डीजल मिलेगा।

5 दिन में 3.20 रुपये रेट बढ़े
पांच दिन पहले आगरा में पेट्रोल के रेट 95.02 रुपये थे, जबकि डीजल के रेट 86.53 रुपये थे। पहले दिन पेट्रोल के रेट 80 पैसे और डीजल के रेट 81 पैसे बढ़े। इसके बाद से पेट्रोल और डीजल के रेट 80 80 पैसे बढ़ रहे हैं।
नवंबर 2021 में 107 रुपये पर पहुंच गया था पेट्रोल
कच्चे तेल के रेट बढ़ने पर नवंबर 2021 में पेट्रोल के रेट 107 रुपये पहुंच गए थे, लेकिन विधानसभा चुनाव के चलते पेट्रोल के रेट 95.02 रुपये कर दिए गए। इसके बाद से मार्च में पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़े हैं।