आगरालीक्स …..आगरा में पेट्रोल डीजल के रेट और बढ़े, छह दिन में पाचवीं बार बढ़े रेट, जानें आगरा में आज क्या है पेट्रोल और डीजल के रेट।
पेट्रोल और डीजल के रेट 22 मार्च से हर रोज बढ़ रहे हैं। चार दिन से पेट्रोल और डीजल के रेट 80 80 पैसे बढ़े थे, लेकिन सोमवार को पेट्रोल के रेट 50 पैसे और डीजल के रेट 55 पैसे बढ़े हैं।

सुबह छह बजे से लागू हो गए नए रेट
पेट्रोल और डीजल के नए रेट सुबह छह बजे से लागू होते हैं। सोमवार सुबह छह बजे से पेट्रोल और डीजल के नए रेट लागू हो गए। आगरा में अब पेट्रोल के रेट 99.07 रुपये है, 22 मार्च को 95.02 रुपये पेट्रोल का रेट था। इसी तरह से डीजल के रेट 90.65 रुपये हैं।
छह दिन में बढ़े 3.70 रुपये
आगरा में नवंबर 2021 में पेट्रोल के रेट 107 रुपये तक पहुंच गए थे, इसके बाद चुनाव के चलते पेट्रोल के रेट 95.02 रुपये प्रति लीटर कर दिए गए। 22 मार्च से पेट्रोल और डीजल के रेट लगातार बढ़ रहे हैं। छह दिनों में पेट्रोल के रेट 3.70 रुपये और डीजल के रेट 3.71 रुपये बढ़ चुके हैं।