आगरालीक्स…. आगरा में आज फिर बढ़े पेट्रोल के रेट, 102 रुपये के पार पहुंचे, 12 दिन में 7.20 रुपये पेट्रोल के रेट बढ़े, डीजल के रेट भी बढ़े।
आगरा में 12 दिन में 10 वीं बार पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़े हैं। शनिवार सुबह छह बजे से पेट्रोल और डीजल के नए रेट लागू हो गए। नए रेट से पेट्रोल और डीजल मिल रही है।

10 वीं बार रेट बढ़े, 7.20 रुपये महंगा हुआ पेट्रोल
आगरा में 22 मार्च से पेट्रोल और डीजल के रेट लगातार बढ़ रहे हैं। इस तरह 12 दिनों में 10 बार पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़े हैं। 22 मार्च तक पेट्रोल के रेट 95.02 रुपये थे, 12 दिन में 7.20 रुपये पेट्रोल के रेट बढ़ गए हैं।
आगरा में आज के रेट
पेट्रोल 102.23 रुपये
डीजल 93.78 रुपये
सीएनजी 83.53 रुपये प्रति किलो
पीएनजी 45 रुपये