आगरालीक्स…. जिस चीन से दुनिया में कोरोना फैला, वहां अब हाहाकार मचा हुआ है। शंघाई में कोरोना की जांच के लिए सेना भेजी गई है, 2.60 करोड़ लोगों का कोरोना का टेस्ट कराया जा रहा है।
चीन के व्यावसायिक केंद्र शंघाई में रविवार को कोरोना के 8581 नए केस मिले, इसके बाद निर्णय लिया गया है कि शंघाई के 2.60 करोड़ लोगों की कोरोना की जांच कराई जाएगी, जिससे कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। इसके लिए सेना की मदद ली गई है।

चीन की सेना पीपुल्स लिबरेशन आर्मी कोरोना जांच में कर रहे मदद
सोमवार सुबह से शंघाई में कोरोना की जांच का अभियान शुरू हो गया। इसके लिए यीन की सेना पीपुल्स लिबरेशन आर्मी पीएलए के दो हजार से ज्यादा चिकित्साकर्मियों को रविवार को ही शंघाई भेज दिया गया, जिससे वे कोरोना की जांच करने में मदद करें। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 10 हजार से ज्यादा लोगों की टीम कोरोना जांच अभियान में जुटी हुई है।
लॉकडाउन और सख्त क्वारंटाइन भी
चीन में कोरोना की रोकथाम के लिए लॉकडाउन लगाया जा रहा है, अलग अलग चरणों में लॉकडाउन लगाया जा चुका है। शंघाई में भी लॉकडाउन लग चुका है। इसके साथ ही सख्त क्वारंटाइन के भी नियम बनाए गए हैं, जिससे कोरोना संक्रमण न फैल सके।