आगरालीक्स…आगरा में चेहरे की चमक-दमक लौटाने वाली प्रभावी तकनीक आई है. आपके चेहरे की मुरझाई त्वचा, झाईयों, पिंपल्स, रूखापन इस थैरेपी से हो जाएंगे दूर….जानिए क्या है ये थैरेपी
चेहरे की चमक-दमक को पुनर्जीवित करने के लिए हायड्रोफेशियल काफी प्रभावी तकनीक है। दिल्ली-मुंबई समेत बडे़ शहरों में इसे काफी पंसद किया जा रहा है। अब इस तकनीक का लाभ आगरा में भी उठा सकते हैं। बाॅलीवुड फेम काॅस्मेटोलाॅजिस्ट नीलम गुलाटी ने बताया कि हाइड्रोफेशियल मशीन से चेहरे की मुरझाई, बेजान त्वचा, रिंकल्स आदि का सफल उपचार उपलब्ध है। इस मशीन के जरिए स्किन पोर्स को टाइट किया जा सकता है और साथ ही झाईयों को कम कर स्किन ग्लो भी बढ़ जाता है। खास बात यह है कि इसमें स्टीम का इस्तेमाल नहीं किया जाता बल्कि पानी, आॅक्सीजन, विटामिन सी आदि इस्तेमाल करके ही चेहरे को निखारा जा सकता है। इस मशीन से उपचार त्वचा को हाइड्रेड भी करता है। त्वचा को माश्चराइज रखने के साथ यह ऑक्सीजन और पोषक तत्व भी पहुंचाता है।

कैसे होता है इलाज
नीलम गुलाटी ने बताया कि यह उपचार कई चरणों में पूरा होता है। इसमें क्लीनिंग, एक्फाॅलिएशन, वैक्यूम बेस्ड पेनलैस एक्सट्रेक्शन, हाइड्रेशन और पोषक पदार्थों का सम्मिश्रण एक के बाद एक लगाया जाता है। रंग-बिरंगी किरणों के जरिए थैरेपी की जाती है।
मल्होत्रा नर्सिंग होम में हर माह ओपीडी
मल्होत्रा नर्सिंग एंड मैटरनिटी होम कीं डाॅ. नीहारिका मल्होत्रा ने बताया कि अस्पताल में महीने में एक बार त्वचा रोग संबंधी समस्याओं को लेकर ओपीडी बाॅलीवुड फेम काॅस्मेटोलाॅजिस्ट नीलम गुलाटी द्वारा की जाएगी।ओपीडी का समय सुबह 11 से शाम 04 बजे तक रखा गया है।
किसे कराना चाहिए उपचार
नई पीढ़ी के इस उपचार को किसी भी उम्र में और किसी भी तरह की त्वचा पर प्रयोग किया जा सकता है। बहुत संवेदनशील त्वचा भी इस उपचार को सहन कर सकती है। सक्रिय रसायनों से त्वचा को पोषित करना हमेशा ठीक रहता है।