आगरालीक्स ….आगरा में धूप के साथ लू की कॉकटेल बीमार करने लगी है, ठंडा पीने से सर्दी जुकाम, पानी न पीने से डायरिया और बुखार की समस्या होने लगी है।
आगरा में गुरुवार सुबह से ही लू चलने लगी है और तापमान भी बढ़ रहा है। सुबह का तापमान 22 डिग्री के पार पहुंच चुका है जबकि दिन में तापमान 42 से 43 डिग्री के बीच पहुंच रहा है। तापमान बढ़ने और लू चलने से लोगों को परेशानी होने लगी है। तेज बुखार आ रहा है और डायरिया की समस्या हो रही है।

10 अप्रैल तक चलेगी लू
मौसम विभाग का अनुमान है कि आगरा में गर्मी और लू से राहत नहीं मिलेगी, आगरा में 10 अप्रैल तक लू चलेगी।
आईएमडी का अनुमान
07-Apr 21.0 42.0 Heat Wave
08-Apr 21.0 42.0 Heat Wave
09-Apr 22.0 43.0 Heat Wave
10-Apr 22.0 43.0 Heat Wave
11-Apr 23.0 43.0 Mainly Clear sky
12-Apr 23.0 43.0 Mainly Clear sky