आगरालीक्स ….आगरा में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, 25 25 हजार रुपये के दो बदमाश अरेस्ट, व्यापारी के घर से 27 लाख और 10 साल की ज्वैलरी और एक की हत्या के आरोपी।
आगरा में रविवार की सुबह एसओजी और पुलिस की टीम ने बुढ़िया के ताल एत्मादपुर में बदमाश राजेंद्र उर्फ घेंटा और नीरज राणा की घेराबंदी कर ली, पुलिस को देख बदमाशों ने फायरिंग की, पुलिस की जवाबी फायरिंग में राजेंद्र और नीरज के पैर में गोली लगी है, दोनों को हास्पिटल में भर्ती कराया गया है।
व्यापारी के यहां की थी चोरी, चौकीदार की हत्या
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि 25 मार्च को एत्मादपुर में लोहा व्यापारी रामनरेश त्यागी के घर बदमाश राजेंद्र उर्फ घेंटा और नीरज राणा चोर उनके घर से 27 लाख रुपये और 10-12 लापये के सोने-चांदी के गहने चोरी कर ले गए थे। पांच अप्रैल को बदमाशों ने एत्मादपुर के बुढ़िया का ताल निवासी ईंट मंडी चौकीदार नरेश की सिर कुचलकर हत्या कर दी थी। बुढ़िया का ताल निवासी राजेंद्र उर्फ घेंटा और नीरज राणा पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था, दोनों को अरेस्ट कर लिया है।