आगरालीक्स ….आगरा में कारोबारी की बेटी की पांच महीने पहले हुई शादी, सुहागरात पर पति ड्रग्स लेकर पहुंचा, आरोप पति है समलैंगिक एसएसपी ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

कमला नगर के रहने वाले कारोबारी ने 28 नवंबर 2021 को शाहगंज क्षेत्र में रहने वाले युवक से की, युवक एक प्राइवेट बैंक में रिलेशन शिप मैनेजर है। युवती ने आरोप लगाए हैं कि सुहागरात वाले दिन पति उसके मुंह से दुर्गंध आ रही थी, विरोध करने पर पति ने उसे पीटा , बाद में पता चला कि पति ड्रग्स लेता है। ड्रग्स का सार्वजनिक रूप से विरोध किया तो ससुरालीजन भी उसके विरोध में आ गए।
चरस पीता है पति, समलैंगिक होने के भी आरोप
युवती का आरोप है कि उसने पता किया तो सामने आया कि उसका पति हैश चरस पीता है। आरोप है कि पति समलैगिंक है। ये बात उन्होंने अपने ससुरालीजनों को बताई तो उन्होंने कुछ नहीं किया और युवती को ही दोषी बता दिया।
सांवला रंग होने पर देते हैं ताने
युवती सांवले रंग की है। आरोप है कि ससुरालीजन ताना देते हैं, दहेज की भी मांग कर रहे हैं। युवती के पिता को कैंसर है। एसएसपी ने महिला थाने में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
सांकेतिक फोटो