आगरालीक्स …..आगरा में पिछले साल का जून का गर्मी का रिकार्ड अप्रैल में टूट गया है, पिछले साल 44 डिग्री तक तापमान पहुंचा था, इस बार 45 डिग्री तापमान पहुंच चुका है। जानें आज कैसा रहेगा मौसम।

आगरा में शनिवार 9 अप्रैल को अधिकतम तापमान 45 डिग्री रहा, जबकि पिछले साल अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक पहुंचा था, आठ जून 2021 को अधिकतम तापमान 44 डिग्री रहा था। इस तरह इस बार पिछले साल का जून का रिकार्ड अप्रैल में टूट गया है। वहीं, रविवार को भी सुबह से ही गर्मी है गर्म हवा चल रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज भी तापमान 45 डिग्री तक पहुंचेगा।
13 अप्रैल तक राहत नहीं
मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी, अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान बढ़ेगा। 13 अप्रैल तक हीट वेव चलेंगी और तापमान भी 44 से 45 डिग्री के बीच रह सकता है।
आईएमडी का अनुमान
10-Apr 22.0 45.0 Heat Wave
11-Apr 23.0 44.0 Heat Wave
12-Apr 23.0 44.0 Heat Wave
13-Apr 22.0 43.0 Heat Wave
14-Apr 22.0 43.0 Mainly Clear sky
15-Apr 22.0 43.0 Mainly Clear sky