आगरालीक्स…आगरा में एचडीएफसी बैंक ने खेला अपना 51वां एटीएम. कारोबारियों व लोगों की मांग पर लोहामंडी में हुआ एटीएम का उद्घाटन
एचडीएफसी का आगरा शहर में 51th ATM का उद्घाटन
सोमवार को एचडीएफसी बैंक द्वारा शहर वासियों के सुविधा को देखते हुए लोहा मंडी क्षेत्र में 51वें एटीएम का उद्घाटन किया गया. एटीएम का उद्घाटन आगरा विकास प्राधिकरण के चीफ इंजीनियर चक्रेश जैन द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया. चक्रेश जैन ने एचडीएफसी बैंक द्वारा चलाई जाने वाली विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में बैंक के अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की एवं बैंक के डिजिटल तकनीकी की सराहना की.

आयोजन के दौरान एचडीएफसी बैंक के सर्किल हेड संजय शर्मा ने बताया कि लोहा मंडी निवासियों एवं व्यापारी वर्ग की सुविधाओं को देखते हुए एचडीएफसी बैंक द्वारा नए एटीएम की स्थापना की गई. उन्होंने बताया की एचडीएफसी बैंक आगरा के समस्त नागरिकों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न क्षेत्रों में नए एटीएम स्थापित कर रहा है वर्तमान में आगरा के विभिन्न स्थानों 51 एटीएम कार्यरत हैं.
उद्घाटन के दौरान एचडीएफसी बैंक के करेंसी चेस्ट हेड अमित श्रीवास्तव, नवीन शर्मा शाखा प्रबंधक संजय प्लेस ब्रांच, WBO भावना प्लाजा शाखा के मनीष मिश्रा, सुशील शर्मा, योगेश तिवारी, संजय गुप्ता, अनन्या शर्मा, भानुप्रिया, जितेंद्र , सुशील कुमार एवं स्थानीय निवासी एवं व्यापारी वर्ग के सम्मानित लोग उपस्थित थे.