आगरालीक्स…आगरा में गर्भवती महिलाओं और परिवारों को बताया सुरक्षित मातृत्व का महत्व
हर साल 11 अप्रैल को राष्ट्रीय स्तर पर ‘राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस’ मनाया जाता है। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य गर्भावस्था, प्रसव, पोस्ट-डिलीवरी और गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं के प्रति जागरूक करना है। सिकंदरा स्थित उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल और मल्होत्रा नर्सिंग एंड मैटरनिटी होम में सेफ मदरहुड डे पर गर्भवती महिलाओं और उनके परिवारों को सुरक्षित मातृत्व का महत्व समझाया गया। निदेशक डॉ नरेंद्र मल्होत्रा ने कहा कि घर में कोई गर्भवती हो तो पूरा परिवार घर के माहौल को बेहतर रखने का प्रयास करे। अच्छी बातें करें और सुनें, योग, व्यायाम, संगीत, साधना जैसे क्रियाकलाप नियमित रूप से करें। क्योंकि बच्चा गर्भ में ही सीखने लगता है। डॉ नीहारिका ने कहा कि पूरे महीने अपना ध्यान तो रखना ही है साथ ही पूरे परिवार को उसका ध्यान रखना है।

डॉ मनप्रीत शर्मा ने कहा कि मा बनने की अनुभूति बेहद सुखद होती है। मगर इस दौरान गर्भवती महिला को सावधानी बरतना भी जरूरी होता है, क्योंकि अक्सर लापरवाही के चलते बहुत सी महिलाएं मातृत्व सुख से वंचित भी रह जाती हैं। मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ राजीव लोचन शर्मा ने कहा कि प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को अपने खानपान, रूटीन चेकअप और एक्सरसाइज का विशेष ध्यान रखना चाहिए। डॉ सरिता दीक्षित ने प्रसव पूर्व जांचों और परामर्श के बारे में बताया। डॉ आकांक्षा गुप्ता ने बच्चों के लिए जरूरी वैक्सिनेशन पर जानकारी दी। योग गुरु विनय कांत नागर ने सुरक्षित गर्भावस्था योग क्रियाओं के बारे में बताया।