आगरालीक्स …..आगरा में स्कूल से छात्रा गायब, बाइक पर छात्रा को ले जाते हुए दो युवकों को देख पीछा करने पर छात्रा के अंकल की बाइक स्लिप हो गई, इससे वे घायल हो गए। पुलिस जांच में जुटी है।
आगरा के सदर क्षेत्र की रहने वाली 11 वीं की छात्रा को बुधवार सुबह बाइक से उसके अंकल स्कूल छोड़ने गए। स्कूल के गेट पर छात्रा को छोड़ने के बाद वे लौट रहे थे। उन्हें एक साथी मिल गया, उसके साथ टहलने लगे, इसी दौरान उन्होंने अपनी भतीजी को बाइक पर दो युवकों के साथ जाते देखा, उन्होंने शोर मचा दिया और अपनी बाइक से पीछा किया।
बाइक स्लिप होने से हुए घायल
भतीजी को दो युवकों के साथ बाइक पर बैठे देख उसका पीछा किया। उन्होंने बाइक को पीछे से पकड़ लिया, स्पीड तेज होने से बाइक स्लिप हो गई और वे गिरने से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। बाइक सवार भतीजी को लेकर फरार हो गए।
बाइक पर पीछे बैठी हुई थी छात्रा
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच और सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि छात्रा बाइक पर पीछे बैठी हुई थी। मोबाइल फोन की डिटेल भी मिली है। आशंका है कि छात्रा को बहला फुसलाकर युवक अपने साथ बाइक पर बिठा कर ले गए। जल्द ही छात्रा को सकुशल वापस लाया जाएगा, इसके लिए टीमें लगाई गई हैं।