आगरालीक्स….. आगरा में आप भी तीसरी यानी बूस्टर डोज लगवा सकेंगे, किन लोगों को लगेगी बूस्टर डोज, क्या देना होगा चार्ज, कहां लगवाई जा सकेगी बूस्टर डोज। जानें।

10 अप्रैल से देश भर में कोरोना की तीसरी यानी बूस्टर, प्रिकाशन डोज लगाने की अनुमति दे दी गई है। अब निजी केंद्रों पर 18 से 59 साल के लोग बूस्टर डोज लगवा सकते हैं। 60 से अधिक उम्र के लोगोंं को बूस्टर डोज पहले से ही सरकारी केंद्रों पर लगाई जा रही है।
ये लोग लगवा सकते हैं बूस्टर डोज
कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगने के नौ महीने बाद ही लगवाई जा सकती है बूस्टर डोज
18 से अधिक उम्र के लोग निजी केंद्रों पर जाकर वैक्सीन लगवा सकते हैं
निजी केंद्रों पर ही लगाई जा रही बूस्टर डोज
60 से अधिक उम्र, स्वास्थ्य कर्मी और फ्रंटलाइन वर्करों को स्वास्थ्य केंद्रों पर फ्री बूस्टर डोज
बूस्टर डोज की कीमत 225 रुपये है, 100 से 150 रुपये तक डोज लगाने का चार्ज वसूला जाएगा, इस तरह 325 से 375 रुपये में बूस्टर डोज लगवाई जा सकती है।
इन्हें फ्री में लगाई जा रही बूस्टर डोज
60 से अधिक उम्र के लोगों को सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर फ्री में बूस्टर डोज लगाई जा रही है। इसके साथ ही स्वास्थ्य कर्मी और फ्रंटलाइन वर्करों के भी फ्री में सरकारी केंद्रों पर बूस्टर डोज लग रही है। मगर कोरोना की बूस्टर डोज दूसरी डोज लगने के 9 महीने बाद ही लगवा सकते हैं।
आगरा में अभी नहीं बने निजी केंद्र
बूस्टर डोज लगवाने के लिए आगरा में निजी केंद्र नहीं बने हैं, बुधवार को बूस्टर डोज के लिए केंद्र बनाने के लिए बैठक होनी है। इसमें निजी केंद्र बनाने का निर्णय लिया जाएगा।