आगरालीक्स ….आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि के टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट छात्र छात्राएं लिफ्ट में फंसे, संस्कृति भवन में लिफ्ट दूसरी और तीसरी मंजिल के बीच में फंसी।

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि की नई बिल्डिंग संस्कृति भवन बाग फराजाना में है। यहां ललित कला के साथ ही इंस्टीटयूट आफ टूरिज्म एंड मैनेजमेंट सहित अन्य संस्थान हैं। इंस्टीटयूट आफ टूरिज्म एंड मैनेजमेंट दूसरी मंजिल पर है। बुधवार को बीए वॉकेशनल के छात्र इंस्टीटयूट आफ टूरिज्म एंड मैनेजमेंट में लिफ्ट से जा रहे थे।
पहली और दूसरी मंजिल के बीच फंसी लिफ्ट
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लिफ्ट में तीन छात्र छात्राएं थे। दूसरी मंजिल पर इंस्टीटयूट आफ टूरिज्म एंड मैनेजमेंट है। लिफ्ट पहली और दूसरी मंजिल के बीच में फंस गई। इससे अफरा तफरी मच गई। शोर मचाने पर कर्मचारी भी आ गए, काफी देर तक छात्र छात्राएं लिफ्ट में फंसे रहे।
एक घंटे बाहर निकल सके छात्र
संस्कृति भवन में लिफ्ट पहली और दूसरी मंजिल के बीच में फंस गई, छात्र बाहर नहीं निकल सके, उन्होंने अपने साथियों को फोन पर सूचना दी। टेक्नीशियन को बुलाया गया, करीब एक घंटे बाद छात्र संस्कृति भवन की लिफ्ट से बाहर निकल सके।