Monday , 20 April 2026
Home आगरा The Agra Taj Car Rally 2022: Arrival and drive facility for participants living far away or overseas…know the full details here…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

The Agra Taj Car Rally 2022: Arrival and drive facility for participants living far away or overseas…know the full details here…#agranews

165

आगरालीक्स…द आगरा ताज कार रैली में पार्टिसिपेंट्स को मिलेगी Arrive and drive की सुविधा. दूर या​ ​विदेश में रहने वाले सेल्फ ड्राइव रेंटल के जरिए ले सकते हैं भाग…

आगरा में एक बार फिर ताज कार रैली होने जा रही है. कोविड के कारण पिछले दो साल से इस रैली का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था. लेकिन अब एक बार फिर से आगरा में ताज कार रैली रोमांच बढ़ाने के लिए आपके लिए तैयार है. टाइम, स्पीड और डिस्टेंस फार्मेट में होने वाली इस रैली में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन भी स्टार्ट हो गए हैं. 29 अप्रैल से 1 मई तक कार रैली होगी. इस कार रैली में जीतने वाले के लिए एक्सपर्ट कैटेगरी में दो लाख रुपये का इनाम रखा गया है. खास बात ये भी है कि आगरा से दूर अन्य राज्य या विदेशों में रहने वाले लोग भी इस रैली में भाग ले सकते हैं. उनके लिए Arrive and drive की सुविधा भी दी गई है. बाहर से आने वाले लोग दिल्ली स्थित सेल्फ ड्राइव के जरिए कार हायर कर सकते हैं और इस रैली को एंज्वॉय कर सकते हैं. द आगरा ताज कार रैली में भाग लेने के लिए अभी तक दुबई से भी एंट्री आ चुकी है. इसके अलावा देश के कई राज्यों के लोग भी इस रैली में भाग लेने की अपनी उत्सुकता जता चुके हैं.

कई मुश्किल टास्क
ताज कार रैली में भाग लेने वालों को कई मुश्किल टास्क का सामना करना पड़ेगा और ये सभी टास्क उन्हें नियमों के अनुरूप ही पूरे करने होंगे. अगर एक भी नियम टूटता है तो इसमें पैनल्टी भी लगाई जाएगी. एप द्वारा पूरी रैली को मॉनिटर भी किया जाएगा. ऐसे में ये रैली रोमांच से भरपूर तो होगी साथ ही इसमें आपका खुद का एक्सपीरियंस भी दिखाई देगा.

टीएसडी रैली नियम
आपको रोड बुक पर दी गई एवरेज स्पीड के आधार पर सभी स्थानों पर समय पर पहुंचना होगा.
हर सेकेंड लेट होने पर आपको एक सेकेंड की पैनल्टी लगाई जाएगी.
हर सेकंड के लिए जल्दी पर आपको दो सेकंड का जुर्माना लगाया जाएगा.
ऐप द्वारा स्वचालित रूप से ओवर स्पीडिंग की निगरानी की जाएगी और जुर्माना लगाया जाएगा.
आगरा कार रैली के लिए पूरी तरह से कॉन्टैक्टलेस टाइमिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया जाएगा
रैली में भाग लेने वालों को निम्नलिखित वर्गों के अंतर्गत वर्गीकृत किया गया है.
विशेषज्ञ ड्राइवर
नौसिखिए ड्राइवर
नौसिखिया चालक आगरा
सभी महिलाएं या युगल टीम नौसिखिया

May be an image of 1 person, car and text

29 अप्रैल से 1 मई को होगी रैली
आगरा जिला प्रशासन, उत्तर प्रदेश पर्यटन एव मोटर स्पोर्ट क्लब आगरा के संयुक्त तत्वावधान में ‘द आगरा ताज कार रैली’ 29 अप्रैल से एक मई को आयोजित की जा रही है. आगरा मोटर स्पोर्टस क्लब के हरविजय सिंह वाहया ने बताया कि आगरा में इस कार रैली को छठवीं बार आयोजित किया जा रहा है और इस बार स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर के प्रतिभागियों का काफी रुझान देखने को मिला है. 28 मार्च से इसके रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए गए हैं और सुपर सेवर आफर केवल 10 अप्रैल तक या पहली 15 एंट्री तक ही वैलिड है.

टीएसडी फॉर्मेट में होगी रैली
उन्होंने बताया कि रैली टीएसडी यानी टाइम, स्पीड और डिस्टेंस फार्मेट में होगी. प्रतिभागियों को करीब 350 से 400 किमी. गाड़ी चलानी होगी. पार्टिसिपेंट्स को तीन कैटेगरी में बांटा गया है ​जैसे लेडीज टीम, मिक्स्ड कपल्स, प्रोफेशलन्स, अमेच्योर. उन्होंने बताया कि हर कैटेगरी में अलग—अलग विजेता होंगे. हैंडीकेप्ट ड्राइवर्स के लिए भी एक स्पेशल कैटेगरी बनाई गई है.

गोपनीय होगा पूरा रूट
क्लब के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने बताया कि इस कार रैली का जो रूट होता है वह गोपनीय है और प्रतिभागियों को उसी दिन एक किताब के रूप में दिया जाता है. यह रूट एक एक्सपर्ट से बनवाया जा रहा है और वह आगरा से 70—80 किलोमीटर की दूरी तक रह सकता है. इस प्रकार रैली में भाग लेने के लिए कोई विशेष प्रकार की कार की आवश्यकता नहीं होती है और गाड़ी भी बहुत तेज नहीं चलानी होती है. गाड़ी कच्चे व पक्के रास्तों पर चलानी होती है.

रजिस्ट्रेशन के लिए यहां करें संपर्क
सचिव प्रशांत जैन ने बताया कि इस बार इलैक्ट्रोनिक ट्रेकिंग व टाइमिंग का उपयोग इस रैली में किया जाएगा. रैली के लिए रजिस्ट्रेशन www.mscagra.com पर कराया जा सकता है. किसी को भी रजिस्ट्रेशन के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी करने के लिए 9897229999 पर संपर्क किया जा सकता है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

आगरा

Obituaries of Agra on 20th April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

बिगलीक्स

Agra Live News: Fire break out in girl’s Hostel, Student saves life video

आगरालीक्स…Agra News: वीडियो आगरा के गर्ल्स हॉस्टल में लगी आग, एक मिनट...

error: Content is protected !!