आगरालीक्स….आगरा में 35 दिन में बिजली की खपत 170 मेगावाट बढ़ी, 10 मार्च तक 210 मेगावाट बिजली की खपत थी। कई राज्यों में बिजली का संकट है।
आगरा के शहरी क्षेत्र में टोरंट पावर द्वारा बिजली आपूर्ति की जा रही है। यहां ताजमहल के चलते 24 घंटे बिजली आपूर्ति के आदेश हैं, जिससे बिजली जाने पर लोगों को जनरेटर न चलाने पड़े और प्रदूषण से ताजमहल को नुकसान न हो।

35 दिन में रिकॉर्ड 170 मेगावाट बिजली की खपत बढ़ी
आगरा में 10 मार्च तक 210 मेगावाट बिजली की खपत थी लेकिन भीषण गर्मी के चलते बिजली की खपत बढ़ती गई। मार्च में बिजली की खपत 260 मेगावाट तक पहुंच गई। मगर, गर्मी का प्रकोप कम नहीं हुआ है और गर्मी लगातार बढ़ रही है। अप्रैल में बिजली की खपत बढ़कर 380 मेगावाट पहुंच गई है। इस तरह 35 दिनों में बिजली की खपत 170 मेगावाट बढ़ गई है।
400 मेगावाट तक पहुंच सकती है मांग
आगरा में गर्मी का प्रकोप कम हो रहा है। आगरा में बिजली की खपत बढ़कर 400 मेगावाट तक पहुंच सकती है। मगर, अभी बिजली संकट का खतरा नहीं है। देहात में भी बिजली आपूर्ति हो रही है।