मथुरालीक्स…. नौ साल के बालक की हत्या कर शव कुएं में फैंका, पुलिस छानबीन में जुटी।
मथुरा के गोवर्धन थाना क्षेत्र के अड़ीग निवासी नौ साल का नितिन पुत्र वेद प्रकाश 14 अप्रैल को आंबैडकर जयंती समारोह में गया था, इसके बाद नहीं लौटा। परिजन नितिन की तलाश कर रहे थे, थाने में नितिन की गुदशुदगी दर्ज कराई गई। पुलिस टीम नितिन की तलाश में जुट गई।

कुएं में मिला नितिन का शव
शनिवार को अड़ीग क्षेत्र में इंटर कॉलेज के पास कुएं में बालक का शव मिलने पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। शव की शिनाख्त नितिन के रूप में हुई। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस द्वारा नितिन की तलाश न किए जाने के आरोप लगाते हुए हंगामा किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।