आगरालीक्स…आगरा में आज फिर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा. तपा देने वाली गर्मी से लोग हो रहे बेहाल…
आगरा में गर्मी से लोगों का बुरा हाल हो रखा है. सुबह से निकल रही चिलचिलाती धूप दिन के समय आग बनकर बरस रही है. भीषण गर्मी के कारण लोग परेशान हैं. दोपहर को मजबूरी में ही लोग घर से बाहर निकल रहे हैं. हाल ये है कि शहर की कॉलोनियां और सड़के दोपहर के समय सूने हो जा रही हैं. शुक्रवार को भी शहर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा. मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

हीट वेव्स का खतरा बरकरार
आगरा में हीट वेव्स का खतरा बना हुआ है. मौसम विभाग द्वारा लगातार इसको लेकर चेतावनी भी दी जा रही है. मौसम विभाग के अनुसार 24, 25 और 26 अप्रैल को आगरा में हीट वेव्स का अलर्ट है. इसके कारण तापमान में और बढ़ोतरी होगी.