आगरालीक्स ….आगरा के आंबेडकर विवि में लगाए गए रोजगार मेले में 35 छात्रों को 2.70 लाख सालाना पैकेज पर नौकरी मिले। 204 छात्रों का कंपनियों ने सलेक्शन किया। किन कंपनियों में मिली नौकरी।

आंबेडकर विवि ने अच्छी पहल शुरू की है। शनिवार को आंबेडकर विवि में रोजगार मेला लगाया गया। इसमें 810 छात्र छात्राओं ने पंजीकरण कराया। जेपी सभागार में आयोजित रोजगार मेले में 20 कंपनियों ने छात्र छात्राओं के इंटरव्यू लिए। इसमें दवा कंपनी, टेलीकॉम कंपनी होटल एंड रेस्टोरेंट, बैंक के साथ ही पब्लिकेशन संस्थान के प्रतिनिधियों ने इंटरव्यू लिए।
204 का सलेक्शन, 35 को अच्छा पैकेज
रोजगार मेले के प्रभारी प्रो. अनिल गुप्ता ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली 20 निजी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने इंटरव्यू लिए। 204 छात्रों को सलेक्ट करने के बाद आफर लैटर दिए गए। इसमें से 35 छात्रों का सलेक्शन 2.70 लाख रुपये के सालाना पैकेज पर हुआ है।