आगरालीक्स…. आगरा में अब हर चार घंटे में कोरोना का एक नया केस, एक डॉक्टर सहित छह कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव केस हुए 21।
आगरा में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। अब हर चार घंटे में कोरोना का एक नया केस मिला है, जबकि पांच दिन पहले कोरोना का एक भी नया केस नहीं मिल रहा था। जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, आगरा में शनिवार को कोरोना के छह नए केस मिले हैं। कोरोना का कोई मरीज ठीक नहीं हुआ है।
कोरोना के एक्टिव केस 21
आगरा में 24 घंटे में कोरोना की जांच के लिए 2854 सैंपल लिए गए और कोई नया केस नहीं मिला है। कोरोना के एक्टिव केस 21 हो गए हैं। कोरोना के केस लगातार मिल रहे हैं।
एक डॉक्टर, जालमा संस्थान की छात्रा सहित छह नए केस
आगरा में शनिवार को कोरोना के छह नए केस मिले हैं। इसमें से राजपुर चुंगी निवासी 50 साल के डॉक्टर, जालमा कुष्ठ एवं अन्य माइकोबैक्टीरियल रोग संस्थान की 24 साल की छात्रा के साथ ही सरला बाग दयालबाग के 67 और 66 साल के बुजुर्ग दंपती में कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
सबसे ज्यादा केस दयालबाग और कमला नगर में
कोरोना के 21 एक्टिव केस हैं। इसमें से सबसे ज्यादा छह केस कमला नगर में हैं और छह ही एक्टिव केस दयालबाग में हैं। कमला नगर में एक घर में चार केस हैं तो दयालबाग में एक घर में तीन कोरोना के केस हैं।