अलीगढ़लीक्स… नेपाल घूमने गए कारोबारी और उनकी पत्नी सहित पांच लोगों की सड़क हादसे में मौत, नेपाल में कारोबारी की कार और बस टकराई।
अलीगढ़ के जयगंज निवासी किराना कारोबारी राकेश अग्रवाल उनकी पत्नी साधना अग्रवाल और अमापुर कासगंज निवासी विमल अग्रवाल और उनकी पत्नी संध्या अग्रवाल 22 अप्रैल को नेपाल घूमने के लिए गए थे, उन्हें सोमवार को भारत लौटना था। उन्होंने नेपाल में टैक्सी ली।

कार और बस की आमने- सामने की भिड़त
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नेपाल के धाधिंग जिले नीलकंठ नगर पालिका 11 में हाईवे पर कार ने टैक्सी को ओवरटेक किया, सामने से बस आ रही थी। बस और कार की आमने सामने की टक्कर हो गई। कार में फंसे घायल को बाहर निकाला गया उन्होंने ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया।
हादसे में पांच की मौत
अलीगढ़ के जयगंज निवासी किराना कारोबारी राकेश अग्रवाल उनकी पत्नी साधना अग्रवाल और अमापुर कासगंज निवासी विमल अग्रवाल और उनकी पत्नी संध्या अग्रवाल के साथ ही कार के ड्राइवर नेपाल के तनहू जिला निवासी दिल बहादुर बसनेत की मौत हो गई।