नई दिल्लीलीक्स…महाकाल के दर्शन करने वालों को अब मंदिर में मिलेगा नाश्ता. चाय के साथ पोहा और खिचड़ी दिया जाएगा. इस दिन से शुरू हो रही व्यवस्था
उज्जैन के महाकाल मंदिर में हर रोज देश के कोने—कोने से भक्त दर्शन करने के लिए जाते हैं. आगरा, मथुरा और अलीगढ़ से भी काफी संख्या में लोग महाकाल के दर्शन को जाते रहे हैं. मंदिर प्रशासन की ओर से अब महाकाल के सुबह दर्शन करने वाले भक्तों के लिए नाश्ते की व्यवस्था इसी गुरुवार से शुरू होने जा रही है. इसमें भक्तों को चाय पोहा तो कभी खिचड़ी दी जाएगी.

महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती सुबह—सुबह होती है. इसमें शामिल होने के लिए दूर—दूर से श्रद्धालु रात को ही यहां पहुंच जाते हैं. आरती सुबह छह बजे तक संपन्न होती है. इसी वजह से भस्म आरती में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अल्पहार की व्यवस्था होने जा रही है. देर रात मंदिर में आने वाले भक्त सुबह तक मंदिर में भूखे प्यासे ही बैठे रहते हैं. यही वजह है कि इस व्यवस्था को शुरू किया जा रहा है. इसके मुताबिक हर दिन सुबह 6 से 8 बजे तक दो हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं को चाय व नाश्ता बांटा जाएगा.