Tuesday , 24 November 2026
Home आगरा Rubber Check Dam near Taj Mahal : NEERI issue NOC, Soon work start in down stream for Dam #agranews
आगराबिगलीक्सयूपी न्यूज

Rubber Check Dam near Taj Mahal : NEERI issue NOC, Soon work start in down stream for Dam #agranews

200

आगरालीक्स …..आगरा में ताजमहल के पीछे यमुना लबालब होगी, रबर चेकडैम के लिए नीरी, टीटीजेड सहित सभी पांच विभागों की एनओसी मिली। 2017 में चेकडैम का प्रोजेक्ट 350 करोड़ रुपये का था। ताजमहल से डेढ़ किलोमीटर डाउन स्ट्रीम नगला पैमा में रबरचेकडैम बनाया जाएगा।
आगरा में यमुना ​में जल कम है, इसे देखते हुए 1986 87 में पहली बार यमुना में चेकडैम बनाने का निर्णय लिया गया लेकिन यह पूरा नहीं हो सका। 2017 में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ताजमहल से डेढ़ किलोमीटर आगे नगला पैदा में रबन चेकडैम का शिलान्यास यिका था लेकिन नीरी सहित अन्य विभागों से एनओसी न मिलने से काम शुरू नहीं हो सका।


पांच शर्तों के साथ नीरी ने दी एनओसी
आगरा में रबर चेकडैम के लिए नीरी यानी नेशनल एंवायरमेंटल इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीटयूट ने पांच शर्तों के साथ एनओसी दे दी है। टीटीजेड की बैठक में कमिश्नर अमित गुप्ता ने रबर चेकडैम के लिए एनओसी जारी करने का निर्णय लिया है। इससे रबरचेकडैम का काम जल्द शुरू हो जाएगा। इससे पहले केंद्रीय जल आयोग, अंतरदेशीय जलमार्ग प्राधिकरण और एएसआई द्वारा एनओसी दी जा चुकी है।
34 साल से अटका पड़ा है बैराज
आगरा में सबसे पहले 1986 87 में तत्कालीन मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी ने कैलाश गांव के पास मनोहरपुर में बैराज का शिलान्यास किया था लेकिन काम शुरू नहीं हो सका। 1993 में तत्कालीन राज्यपाल रोमेश भंडारी ने शिलान्यास किया लेकिन फिर बैराज का काम अटक गया।
इस तरह बनेगा रबर चेकडैम
रबर चेकडैम ताजमहल से डेढ़ किलोमीटर डाउन स्ट्रीम में बनाया जाएगा। रबन चेकडैम की फाउंडेशन आरसीसी की बनाई जाएगी, इसके उपर रबर के इन्फृलेटेबल वायर होंगे, जिससे ताजमहल के अप स्ट्रीम में पानी को स्टोर करने के साथ जल स्तर मैंटेन किया जा सकेगा। इसकी उंचाई 2.5 मीटर होगी और यमुना में 146 मीटर जलस्तर तय किया गया है। रबर चेकडैम बनने से ताज के पाश्र्व में करीब 3.50 लाख क्यूसेक पानी रोका जा सकेगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Dr. Jaysingh ‘Neerad’ — A Name with Diverse Facets: Literary Discussion and Public Felicitation Ceremony on the 29th November in Agra

आगरालीक्स...आगरा में डॉ. जयसिंह ‘नीरद’— एक नाम, विविध आयाम, साहित्य विमर्श एवं...

आगरा

Agra News: GRP constable saves a passenger’s life by performing CPR at Agra Cantt railway station

आगरालीक्स…आगरा कैंट स्टेशन पर अचानक एक यात्री के सीने में उठा दर्द,...

बिगलीक्स

Agra News: 150,000 devotees arrived at Gurudwara Guru Ka Taal in Agra for the Prakash Parv

आगरालीक्स…आगरा में प्रकाश पर्व पर डेढ़ लाख श्रद्धालु पहुंचे गुरुद्वारा गुरु का...

यूपी न्यूज

Sad News: School bus returning from a picnic in Mathura meets with an accident in Kannauj; four children killed, 35 injured.

यूपीलीक्स…आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर दुखद हादसा, मथुरा पिकनिक से लौट रही...

error: Content is protected !!