नईदिल्लीलीक्स… राणा दंपति को राहत नहीं। मानेसर में भीषण आग, एक जिंदा जला। दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला का निधन। साथ में प्रमुख खबरें।
दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला तनाका नहीं रहीं

दुनिया की सबसे वृद्ध महिला केन तनाका का आज 119 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह जापान के फुकुओका शहर की रहने वाली थीं। तनाका की शादी एक सदी पहले हुई थी और उनके चार बच्चे थे। उन्होंने जिंदगी के आखिरी वर्ष जापान के एक केयरहोम में गुजारे। गिनीज ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी उन्हें सबसे उम्रदराज महिला के रूप में भी तनाका का नाम दर्ज था।
राणा दंपति की याचिका खारिज, अब 29 को सुनवाई
राणा दंपति पर राजद्रोह मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट में अब 29 अप्रैल को सुनवाई होगी। दोनों ने राजद्रोह की याचिका खारिज करने और जमानत देने की मांग की थी। राणा के वकली नवनीत मर्चेंट का कहना है कि अदालत में आज बहुत पेंडिग केस थे, उनके आग्रह पर हम उनके इस आग्रह पर राजी हो गए कि जमानत याचिका पर सुनवाई 29 अप्रैल को होगी। इस बीच महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर और हनुमान चालीस विवाद थम नहीं रहा है। शिवसेना सांसद संजय राउत ने राणा दंपति और भाजपा पर निशाना साधा है।
मानेसर में लगी आग पर काबू नहीं, एक जिंदा जला

हरियाणा के गुरुग्राम के मानेसर में 30 एकड़ में झुग्गी-झोपड़ी और कबाड़ में आग लग गई। तेज हवा के चलते आग पर 12 घंटे में भी काबू नहीं पाया जा सका है। हरियाणा और आसपास के जिलों की 300 दमकलें आग बुझाने में लगी हैं। पुलिस को एक जली हुई लाश मिली है। साथ ही कई लोग झुलस गए हैं। पुलिस ने इलाके को खाली करा लिया है।
महिला का गला रेता, पति का हाथ काटा
दिल्ली के वसंतकुंज में पानी को लेकर खून-खराबा हो गया। महिला की गला रेतकर हत्या कर दी। बीच-बचाव में आए पति का हाथ काट दिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए छह सर्च टीमों को लगाया है।