आगरालीक्स…Agra News: आगरा के वरिष्ठ रोबोटिक, लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. श्वेतांक प्रकाश ने सबसे तेज 60 दिनों में 51 रोबोटिक सर्जरी की हैं। इससें cholecystectomy से लेकर nephrectomy की शामिल हैं। (Agra Live News: FASTEST 51 ROBOTIC SURGERIES IN 60 DAYS by Dr. Shwetank Prakash )
आगरा के वरिष्ठ रोबोटिक, लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. श्वेतांक प्रकाश ने वल्र्ड क्लास दा विंची रोबोट से सर्जरी शुरू की, उन्होंने 60 दिनों में सबसे तेज 51 रोबोटिक सर्जरी की हैं। इन सर्जरी में पित्त की थैली की पथरी से लेकर हर्निया, अपेंडिक्स के साथ ही गुर्दा निकालने की सर्जरी शामिल है। वरिष्ठ रोबोटिक, लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. श्वेतांक प्रकाश का कहना है कि
हर सफल सर्जरी के पीछे एक एकजुट टीम होती है। सर्जन और एनेस्थेटिस्ट से लेकर नर्सों, ऑपरेशन थिएटर तकनीशियनों और सहायक कर्मचारियों तक, यह उपलब्धि एक असाधारण टीम के समर्पण, सटीकता और सहयोग को दर्शाती है, जो रोगी देखभाल के उच्चतम मानकों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। सिर्फ 60 दिनों में 51 रोबोटिक सर्जरी सिर्फ एक संख्या नहीं है—यह टीम वर्क, नवाचार और जीवन में आए बदलावों का उत्सव है। साथ मिलकर, हम सर्जिकल उत्कृष्टता की सीमाओं को आगे बढ़ाना जारी रखेंगे।
60 दिन में वरिष्ठ रोबोटिक, लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. श्वेतांक प्रकाश द्वारा की गईं सर्जरी
1 – cholecystectomy (पथरी होने के कारण पित्त की थैली को निकालना)- 26
2 – inguinal hernia bilateral (कमर के दोनों तरफ ग्राइंग एरिया में हर्निया की सर्जरी)- 5
3- ventral hernia TARUP (पेट के हर्निया की रिपेयर ) – 5
4- robotic appendectomy (संक्रमित अपेंडिक्स को निकालना)- 4
5- ventral hernia tapp (पेट के हर्निया की सर्जरी )- 3
6-Nissen fundoplication (हाइटल हर्निया और जीईआरडी, पेट का एसिड बाहर की तरफ आना )- 2
7-nephrectomy (गुर्दा निकालना )- 2
8-inguinal hernia unilatera (पेट के निचले हिस्से की एक तरफ की मांसपेशियां बाहर निकलना )- 02
9-partial nephrectomy (किडनी के टयूमर की सर्जरी )- 01
10-adrenalectomy (एड्रिनल ग्रंथि को निकालना )- 01