नई दिल्लीलीक्स…दिल्ली के 6 मंजिला होटल में लगी आग. 21 की मौत. इनमें 11 विदेशी नागरिक. तीसरी—चौथी मंजिल से कूदे लोग. मरने में वालों में एक ही परिवार के 8 रिश्तेदार शामिल…होटल मालिक हिरासत में
राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर में संचालित फ्लरिश स्टे होटल में बुधवार को भीषण आग लग गई. इस छह मंजिला होटल में लगी आग में 21 लोगों की मौत हो गई जिनमें 11 विदेशी नागरिक हैं. 10 भारतीय नागरिकों में से 8 एक ही परिवार के रिश्तेदार शामिल हें. हादसे में कुल 35 लोग घायल हुए हैं जिनमें से 19 की हालत गंभीर बताई गई है. दिल्ली पुलिस ने होटल मालिक लवकेश बजाज को हिरासत में लिया है.रेस्टोरेंट से लगी आग होटल के कमरों और बेसमेंट तक पहुंची
मालवीय नगर में संचालित फ्लरिश स्टे होटल के ग्राउंड फ्लोर पर रेस्टोरेंट संचालित हैं. सुबह करीब नौ बजे रेस्टोरेंट में आग लगी. आग इतनी तेज थी कि पल भर में ही उसने होटल को पूरी तरह से चपेट में लेना शुरू कर दिया. आग ऊपरी मंजिलों पर बने कमरों और बेसमेंट तक पहुंच गई. आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि होटल के कमरों से मदद के लिए चीखें सुनाई दे रही थीं. कुछ लोग तीसरी और चौथी मंजिल से नीचे कूदे. स्थानीय लोगों ने गद्दे बिछाए हुए थे. वहीं कई लोग खिड़की पर लटके हुए दिखाई दिए.
फायर टीम ने रेस्क्यू के दौरान 37 लोगों को बाहर निकाला. बिल्डिंग की फायर एनओसी नहीं थी. होटल में 25 कमरे हैं. आग लगने की वजह का अब तक पता नहीं चल पाया है.
अग्निकांड में एक ही परिवार के 8 रिश्तेदार खत्म
इस भीषण आग में गुरुग्राम सेक्टर 46 निवासी सीए 45 वर्षीय विवेक अग्रवाल और उकने परिवार के 8 सदस्यों की भी मौत हुई है. उनका परिवार एक गेस्ट हाउस में रुका हुआ था. खाने के लिए वह रेस्तरां गए थे. विवेक अपने पिता की देखरेख के लिए पत्नी और दो बेटियों के साथ दिल्ली आए थे जो कि मैक्स साकते अस्पताल में भर्ती हैं. हादसे में विवेक की बड़ी बेटी जीविशा की भी मौत हुई है जो कि बंगलुरु से दिल्ली आई थी और इंजीनियरिंग की छात्रा थी. हादसे में विवेक की मां, मौसा मौसी और मामा ने भी अपनी जान गंवाई है. विवेक की पत्नी और छोटी बेटी के बारे में अभी तक पिरजनों को कोई जानकारी नहीं मिली है.