मुजफ्फरपुरलीक्स वीडियो न्यूज दिल्ली के होटल के बाद बिहार के मुजफ्फरपुर के हॉस्पिटल के आईसीयू में भीषण आग, तीन मरीजों की मौत, आईसीयू प्रभारी झुलसे।
बिहार के मुजफ्फरपुर में प्रसाद हॉस्पिटल है। हॉस्पिटल की पांचवीं मंजिल पर आईसीयू है, आईसीयू में 13 बेड पर 15 मरीज भर्ती थे। गुरुवार सुबह 6.30 बजे आईसीयू में संभवत शार्ट सर्किट से आग लग गई, आग के साथ ही आईसीयू में धुआं भरने से मरीजों को परेशानी होने लगी। आईसीयू में गंभरी मरीज भर्ती होने के कारण वे बाहर नहीं निकल सके और हॉस्पिटल के चौथी मंजिल पर वेटिंग एरिया है जबकि पांचवीं मंजिल पर आईसीयू है इसके चलते भी आग पर काबू पाने में समस्या आई।
तीन मरीजों के मिले शव
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आईसीयू में आग के बाद तीन मरीजों के शव मिले हैं इनकी मौत आग के कारण मानी जा रही है, अभी राहत और बचाव कार्य चल रहा है।