आगरालीक्स…आगरा में आज गर्मी से राहत रही. तापमान भी 38 डिग्री सेल्सियस तक रहा. लेकिन आने वाले पांच दिन रिकॉर्ड गर्मी के. जानिए कैसा रहेगा तापमान…
भीषण गर्मी का सामना कर रहे आगरावासियों को आज गर्मी से कुछ राहत मिली. बुधवार रात को चली ठंडी हवाओं से आज का तापमान कम रहा. मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से दो डिग्री कम रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

आने वाले पांच दिन खतरनाक गर्मी के
हालांकि राहत की खबर आज ही है. गर्मी के आने वाले पांच दिन काफी मुश्किलभरे हो सकते हैं. मौसम विभाग ने एक बार फिर से शहर में लू चलने की संभावना जताई है. इस दौरान अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है तो वहीं न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है.