आगरालीक्स …..आगरा में ताजमहोत्सव से भी भव्य हुनर हाट का आयोजन किया जा रहा है, बालीवुड नाइट भी होंगी, बच्चे गर्मियों की छुटटी में परिवार संग हुनर हाट का आनंद ले सकेंगे, जानें।
शिल्पग्राम में ताजमहोत्सव का आयोजन होता है, इसके साथ ही शिल्पग्राम में अब हुनर हाट का आयोजन किया जा रहा है। 12 दिन तक चलने वाली हुनर हाट 13 मई से शुरू होगी और 24 मई तक आयोजन चलेगा। इसमें देश भर से शिल्पी आएंगे और अपने शिल्प का प्रदर्शन करेंगे। यहां जमकर खरीदारी की जा सकती है। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है।

सात करोड़ बजट, बालीवुड स्टार भी देंगे प्रस्तुति
शिल्पग्राम में सुबह 10 से रात 10 बजे तक हुनर हाट का आयोजन किया जाएगा। हुनर हाट के लिए सात करोड़ का बजट आवंटित किया गया है जबकि ताजमहोत्सव का बजट साढ़े तीन करोड़ था। हुनर हाट में हर रोज शिल्पग्राम के मंच पर बॉलीवुड स्टार प्रस्तुति देंगे, इसके लिए भी बालीवुड स्टार और सिंगर से संपर्क किया जा रहा है।
प्रवेश रहेगा निशुल्क
ताजमहोत्सव में 50 रुपये की टिकट थी लेकिन हुनर हाट में प्रवेश निशुल्क रहेगा। एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह ने हुनर हाट की तैयारियों को लेकर बैठक की। हुनर हाट का शुभारंभ केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी करेंगे।