आगरालीक्स ….आगरा में बिल्डर सहित चार पर गंभीर धाराओं में मुकदमा, जानें मीडिया से क्या कहना है बिल्डर का।

आगरा के थाना सिकंदरा में पारस पर्ल रेजीडेंसी है। थाना सिकंदरा में न्यू नगला पदी निवासी राजेंद्र रावत ने पारस पर्ल रेजीडेंसी के मालिक मुकेश जैन, उनके भाई सुमित जैन, उनके बेटे और मुकेश चावला पर मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि आठ मई को होटल भावना क्लार्क इन के सामने मुकेश जैन, उनके भाई, बेटे और मुकेश चावला मिले, उनसे पारस पर्ल रेजीडेंसी में लिए गए फ्लैट के कब्जे और रुपयों के बारे में बात की।आरोप है कि बिल्डर ने गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट की और धमकी देकर भाग गए। इस मामले में मुकेश जैन सहित चारों के खिलाफ थाना सिकंदरा में मारपीट, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह का मीडिया से कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है, साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
बिल्डर ने कहा, जानता तक नहीं
वहीं, इस मामले में बिल्डर मुकेश जैन का मीडिया से कहना है कि वे राजेंद्र रावत को जानते नहीं हैं। कोई फ्लैट नहीं बेचा है, मुकदमे की जानकारी नहीं है।