आगरालीक्स…आगरा से ट्रेन में घूमिए नेपाल के जनकपुर से लेकर नासिक, रामेश्वरम तक. 21 जून से सफर पर निकलेगी देश की पहली पर्यटन ट्रेन भारत गौरव..जानिए टूर और किराए की पूरी डिटेल
अगर आप समर वेकेशन का प्लान बना रहे हैं तो रेलवे द्वारा दिया जा रहा पैकेज आपके लिए काफी रोमांचभरा साबित हो सकता है. रेलवे द्वारा देश की पहली पर्यटन ट्रेन भारत गौरव आपको भारत से नेपाल तक के धार्मिक पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराएगी. रेलवे द्वारा इस ट्रेन का टूर पैकेज जारी किया गया है. जानिए पूरा टूर पैकेज
- 21 जून से सफर पर निकलेगी देश की पहली पर्यटन ट्रेन भारत गौरव
- भारत से नेपाल तक के धार्मिक पर्यटन स्थलों का भृमण कराएगी ये ट्रेन
- भारत और नेपाल के दो पवित्र स्थलों अयोध्या व जनकपुर को जोड़ती हुई पहली पर्यटन ट्रेन दिल्ली से चलेगी, 18 दिन का होगा टूर
- आईआरसीटीसी की भारत गौरव पर्यटन ट्रेन रामायण सर्किट पर नेपाल के जनकपुर पहुचेगी
- यात्रा के पहले दिन ये ट्रेन अयोध्या पहुचेगी, इसके बाद बक्सर, जयनगर, जनकपुर, काशी, चित्रकूट, नासिक, रामेश्वरम, कांचीपुरम, भद्राचलम से वापस दिल्ली लौटेगी
- आईआरसीटीसी के पीआरओ आनन्द कुमार झा ने प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी
- आगरा और इसके आसपास के पर्यटक टूंडला स्टेशन से बैठ सकेंगे
- इसका किराया 62 हजार प्रति यात्री होगा
सुविधाओं से लैस होगी ट्रेन
इस ट्रेन में एसी 3 क्लास के कोच होंगे. इसके साथ ही आधुनिक किचर कान से यात्रियों को उनकी बर्थ पर ही शाकाहारी स्वादिष्ट भोजन परोसा जाएगा. ट्रेन में यात्रियों के मनारेजन औंर यात्रा की जानकारी देने के लिए इन्फोटेनमेंट सिस्टम भी लगाया गया है. इसके साथ ही सुरक्षा के लिए सुरक्षा गार्ड और सीसीटीवी कैमरे भी सभी कोच में लगाए गए हैं. यह ट्रेन करीब 8000 किलोमीटर की यात्रा करेगी. 18 दिन की यात्रा के लिए 62370 रुपये प्रति व्यक्ति का किराया तय किया गया है. इस टूर पैकेज की कीमत में यात्रियों को रेल यात्रा के अलावा स्वादिष्ट शाकाहारी भोजन, बसों द्वारा पर्यटक स्थलों का भ्रमण, एसी होटलों में ठहरने की व्यवस्था, गाइड और इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी.