Wednesday , 22 July 2026
Home अध्यात्म Agra News: Prakash Purav of Sahib Shri Guru Amardas ji in Agra was completed with great pomp…#agranews
अध्यात्मआगरा

Agra News: Prakash Purav of Sahib Shri Guru Amardas ji in Agra was completed with great pomp…#agranews

129

आगरालीक्स…आगरा में साहिब श्री गुरु अमरदास जी का प्रकाश पूरब धूमधाम से संपन्न.”भले अमरदास गुण तेरे तेरी उपमा तोहे बन आवै”

मन मेरया तू सदा रहो हर नाले
सिख धर्म के तीसरे गुरु, गुरु अमरदास जी का पावन प्रकाश पर्व बड़ी श्रद्धा व उल्लास के साथ गुरुद्वारा ईदगाह में सुखमनी सेवा सभा द्वारा गुरुद्वारा नॉर्थ ईदगाह के सहयोग से मनाया गया. सर्वप्रथम नितनेम वाणी के पाठ उपरांत सुखमणि साहिब जी के पाठ व सिमरन उसके बाद भाई हरप्रीत सिंह व अमनदीप सिंह द्वारा शब्द की हाजिरी लगाई गई. उसके बाद सुखमनी सेवा सभा के प्यारे वीर महेंद्र पाल सिंह द्वारा गुरु अमरदास जी की वडियाई में यह शब्द “भले अमरदास गुण तेरे तेरी उपमा तोहे बन आवै” उन्होंने कहा कि बादल से धरती पर पड़ी हुई बूंदें कोई गिन भी सकता है, बसंत में कितने फूल खिले शायद कोई गिनती करले, सूरज चंद्रमा की किरणें उसको भी हो सकता है कोई गिनती कर ले पर गुरु अमर दास पातशाह तुम्हारे अंदर कितने गुण हैं इसकी कोई गिनती नहीं कर सकता अर्थात आप ही अपने गुणों को जानते हो. उन्होंने सभी से अपील की के दो चीजें हमेशा जीवन में याद रखो मौत और भगवान, साथ ही दो चीजें हमेशा भूल जाओ अपने गुण और दूसरों के अवगुण. इससे जीवन सार्थक हो जाएगा.

इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथि, सेवादार, व रागी साहिबान का सम्मान किया गया एवं वस्त्र वितरित किए गए. इस कार्यक्रम की सेवा चावला परिवार की ओर से की गई और कुशलता पूर्ण संचालन भाई गुरमीत सिंह सेठी ने किया. कार्यक्रम के अंत में गुरु के अटूट लंगर का वितरण हुआ जिसे सभी धर्म प्रेमियों ने बड़े श्रद्धा पूर्वक ग्रहण किया. गुरुद्वारा कमेटी के भाई हरजीत सिंह प्रिंस व भाई त्रिलोक सिंह ने सभी को धन्यवाद दिया. इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह सलूजा, संजय जट्टाना, सतीश सिंह अरोड़ा, गुरमुख वयानी, बाबू वयानी शंटी आनंद, कुलदीप लखानी, अशोक अरोड़ा, रिंकू गुलाटी, सेवक श्याम भोजवानी आदि की उपस्थिति रही.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

अध्यात्म

Rashifal Wednesday, 22 July 2026

आगरालीक्स…22 जुलाई बुधवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदों से...

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

आगरा

Agra News: Another road caved in in Agra; a deep pit formed in the middle of the road…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में एक और सड़क धंसी. बीच सड़क पर बन गया गहरा...

error: Content is protected !!