आगरालीक्स… महंगाई का एक और झटका। एक महीने में रसोई औऱ कॉमर्शियल गैस की कीमतें दूसरी बढ़ीं। जानिये आगरा में कितने बढ़ीं कीमत।
एलपीजी पर साढ़े तीन रुपये बढ़ाए गए
पेट्रोलिम कंपनियों द्वारा गुरुवार को रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 3.50 रुपये की वृद्धि की है।
कॉमर्शियल सिलेंडर आठ रुपये महंगा
कॉमर्शियल सिलेंडरों की कीमत में आठ रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है। एक महीने में यह दूसरी बार है, जब गैस सिलेंडरों की कीमत बढ़ाई गई है।
एलपीजी पर सात मई को बढ़े थे 50 रुपये
इससे पहले सात मई को गैस कीमतों में 50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोत्तरी की गई थी।
आगरा में यह है कीमत
आगरा में वर्तमान में एक सिलेंडर 1015 रुपये का मिल रहा था, जो अब बढ़कर 1018 रुपये पचास पैसे का हो गया है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि से यह ढाई हजार रुपये के पार हो गया है।