आगरालीक्स…आगरा में नई दुल्हन ने ससुराल में की तमंचे से फायर के साथ एंट्री. वीडियो वायरल. अब जांच में जुटी पुलिस…देखें वीडियो
आगरा के खंदौली में नई दुल्हन ने अपनी ससुराल में पहला कदम तमंचे से फायर के साथ रखा. दूल्हे के साथ जब दुल्हन ससुराल पहुंची तो दूल्हे ने अपने साथ दुल्हन के हाथ में तमंचा से फायर कर एंट्री ली. फायरिंग का ये वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और अब पुलिस के पास भी पहुंच गया है. पुलिस अब वीडियो और फोटो के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है.
ये है मामला
थाना पुलिस के अनुसार मामला नाऊ की सराय का है. यहां रहने वाले एक युवक की हाल ही में शादी हुई थी. शादी के बाद जब दुल्हन ससुराल पहुंची तो उससे तमंचे से फायर कराया गया, जिसका वीडियो और फोटो वायरल हो रहे हैं. ये मामला संज्ञान में आने के बाद टीम जांच के लिए नाऊ की सराय भी पहुंची है. जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि आखिर मामला क्या है.