आगरालीक्स…आगरा में सराफा व्यापारी लापता. लावारिस पड़ी मिली बाइक और जूते. फोन स्विच आफ. परिजनों ने कहा—अपहरण हुआ….
आगरा में सराफा व्यापारी अचानक लापता हुआ है. परिजनों ने व्यापारी के अपहरण की आशंका जताई है. व्यापारी की बाइक और जूते रेलवे लाइन की बाउंड्रीवाल के पास मिली है. परिजनों का कहना है कि व्यापारी का फोन आया था जिसमें उन्होंने खुद के साथ लूट की जानकारी दी और फिर इसके बाद फोन स्विच आफ हो गया. सराफ के गायब होने से पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

ये है पूरा मामला
थाना सैंया के बृथला में सर्राफ छदामीलाल वर्मा रहते हैं. छदामीलाल वर्मा दुकानों पर सेाने—चांदी के आभूषणों की सप्लाई करते हैं. परिजनों के अनुसार देर शाम को छदामीलाल का फोन उनके परिचित थान सिंह के मोबाइल पर आया. इसमें उन्होंने बताया कि मुझे लूट लिया गया है. इसके बाद मोबाइल स्विच आफ हो गया. परिजनों ने उनका दूसरा नंबर भी मिलाया लेकिन वो भी बंद मिला. इस पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. सराफ के गायब होने से पुलिस में भी हड़कंप मच गया. सराफ द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार परिजन घटनास्थल कटी पुल के पास पहुंचे तो यहां रेलवे लाइन की बाउंड्रीवॉल् के पास इनकी बाइक और जूते मिले हैं. सर्राफ छदामीलाल वर्मा के पास एक बैग भी था, वो बैग खाली वहीं पड़ा मिला. परिजनों ने छदामीलाल वर्मा के अपहरण की आशंका जाहिर की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.