आगरालीक्स …Breaking… आगरा की एक फैक्ट्री में हादसा, आक्सीजन सिलेंडर फटने से एक की मौत।
थाना एत्माउददौला क्षेत्र में अतुल ग्रुप आफ कंपनीज की फैक्ट्री है। फैक्ट्री में कूलर सहित अन्य कार्य होता है। शनिवार सुबह डीसीएम आक्सीजन सिलेंडर लेकर फैक्ट्री पहुंची, डीसीएम कंपनी के गेट के पास खड़ी हुई थी, अचानक से डीसीएम में रखा आक्सीजन सिलेंडर फट गया।

500 मीटर दूर जाकर गिरा हाथ
जहां डीसीएम खड़ी थी उसके पास मजदूर काम कर रहे थे, आक्सीजन सिलेंडर फटने पर पास में ही काम कर रहा नगला बादाम, एत्मादपुर निवासी 28 साल का रुपेश आ गया, हादसा इतना दर्दनाक था कि रुपेश के चिथड़े उड़ गए, रुपेश का एक हाथ 500 मीटर दूर जाकर गिरा। वहीं, हादसे में दो और मजदूर घायल हुए हैं, इसमें से एक ही हालत गंभीर है।
मची अफरा तफरी, दहशत
तेज आवाज के साथ आक्सीजन सिलेंडर फटने से अफरा तफरी मच गई, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।