Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: This time in Agra, the Rath Yatra of Lord Jagannath ji will be grand…#agranews
आगराटॉप न्यूज़सिटी लाइव

Agra News: This time in Agra, the Rath Yatra of Lord Jagannath ji will be grand…#agranews

208

आगरालीक्स…आगरा में इस बार भव्य होगी प्रभु जगन्नाथ जी की रथयात्रा, ताल ध्वज का निर्माण शुरू. जानिए कब निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

भगवान जगन्नाथ रथयात्रा भारत में मनाए जाने वाले धार्मिक महामहोत्सवों में सबसे प्रमुख और महत्वपूर्ण मानी जाती है। आगरा में इस बार भव्य आयोजन की तैयारी है। भगवान श्री जगन्नाथ जी के रथ निर्माण के साथ ही एक जुलाई को निकलने वाली रथयात्रा की तैयारी शुरू हो गई है। यह जानकारी श्रीश्री जगन्नाथ मंदिर, ईस्काॅन आगरा में प्रबंध समिति द्वारा पत्रकार वार्ता में दी गई। ईस्काॅन आगरा के अध्यक्ष अरविंद स्वरूप दास प्रभु जी ने बताया कि कोरोना काल में दो साल तक भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा नहीं निकली, लेकिन इस बार यह भव्य होगी। जगन्नाथ जी के रथ ताल ध्वज का निर्माण शुरू हो चुका है। यह चार रंगों हरा, काला, लाल और पीला के साथ ही विशेष साज-सज्जा में होगा। रथयात्रा एक जुलाई को निकलेगी।

भगवान श्रीकृष्ण जगन्नाथ जी के रूप में रथ पर उनके साथ बड़े भाई बलराम (बलभद्र या बलदेव) और बहन देवी सुभद्रा विराजमान होंगी। उनकी पूजा होगी। कहा जाता है भगवान श्रीकृष्ण के अवतार जगन्नाथ जी की रथयात्रा का पुण्य 100 यज्ञों के समान होता है। प्रबंध समिति के कांता प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि रथयात्रा के प्रारंभ को लेकर कथा मिलती है कि रथयात्रा एक ऐसा पर्व है जिसमें भगवान जगन्नाथ चलकर अपने भक्तों के बीच आते हैं और उनके दुख-सुख में सहभागी होते हैं। इसका महत्व शास्त्रों और पुराणों में भी बताया गया है। प्रबंध समिति कीं देवरूपा माता जी ने बताया कि स्कंद पुराण में स्पष्ट कहा गया है कि जो भी व्यक्ति रथयात्रा में शामिल होता है वह जीवन-मरण के चक्र से मुक्त होता है। वहीं जो भक्त श्रीजगन्नाथ जी का दर्शन करते हुए, प्रणाम करते हुए मार्ग के धूल-कीचड़ से होते हुए जाते हैं वे सीधे भगवान विष्णु के उत्तम धाम को जाते हैं।

प्रबंध समिति के राहुल बंसल ने बताया कि रथयात्रा की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। प्रभु जगन्नाथ जी के भक्त दो वर्ष इस आनंद और भक्तिरस से वंचित रहे तो वे उत्साहित हैं। श्रुति बंसल ने बताया कि भगवान जगन्नाथ जी राधा और कृष्ण दोनों हैं। श्री राधा का चिंतन लेकर श्री कृष्ण ही जगन्नाथ हैं। ललित माधम प्रभु जी ने बताया कि जगन्नाथ जी कलयुग के देव हैं। राजीव मल्होत्रा ने बताया जैसे सतयुग में प्रभु बद्रीविशाल, त्रेतायुग में श्री राम, द्वापर युग में श्री कृष्ण हुए वैसे ही कलयुग में जगन्नाथ हैं। अदिति गौरांगी माता जी ने कहा कि पतितों का उद्धार करने के लिए प्रभु जगन्नाथ जी प्रकट हुए हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Two students drown to death in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कक्षा 9वीं के दो छात्रों की पानी में डूबने से...

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!