आगरालीक्स…आगरा के जौहरी बाजार और किनारी बाजार में अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम. विरोध में उतरे व्यापारी. कहा—पहले जानकारी दें, उसके बाद हटाएं अतिक्रमण
आगरा व्यापार मंडल के मीडिया प्रभारी जय पुरसानानी ने बताया कि आज जौहरी बाजार और किनारी बाजार में नगर निगम ने बिना पुर्व जानकारी दिये अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू कर दिया, जिसका व्यापारियों ने विरोध किया. व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल के लखनऊ में होने पर इसकी सूचना दी गई. व्यापारियों का कहना है कि कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने यह मामला अपनी कैबिनेट की बैठक में उठाया जहां पर तय हुआ कि किसी भी प्रकार के अतिक्रमण अथवा बाजारों में जाने से पहले अधिकारी आगरा व्यापार मंडल को जानकारी दिए बिना अतिक्रमण हटाने नहीं जाएंगे, ऐसा बैठक में तय हुआ है. इसीलिए नगर निगम कें अधिकारीयों को अनुरोध किया जाता है कि ऐसे कोई कार्यवाही ना करें जब तक आगरा व्यापार मंडल के जानकारी में ना हो. उन्होंने कहा कि यह तो एसपी ट्रैफिक भी कह चुके है कि बाजारों में जाने से एक दिन पहले आगरा व्यापार मंडल को सुचित करेंगे, जिससे बाजारों में कोई भी अव्यवस्था ना फैले.

डग्गामार वाहनों के खिलाफ चलाया अभियान
इधर सड़क सुरक्षा विशेष अभियान के अंतर्गत रविवार को अवैध डग्गामार वाहनों के संचालन पर रोक लगाने हेतु परिवहन निगम व ट्रैफिक पुलिस आगरा के सम्मिलित प्रयास से बृहद डग्गामार अभियान चलाया गया. इस दौरान 5 अवैध वाहनों को सीज कर पुलिस लाइन भेजा गया व कार्यवाही गतिशील है. इस दौरान प्राइवेट वाहन संचालकों में अफरातफरी का माहौल रहा. RM AGRA मनोज पुंडीर तथा SM AGRA अनुराग यादव के निर्देशन में इस अभियान में ARM फोर्ट जयकरन, ARM अनिल शुक्ला व ARM ताज राजीव जैन मौजूद रहे. इस दौरान परिवहन निगम आगरा की पूरी टीम पूरे दमखम के साथ अभियान में साथ रही.