आगरालीक्स….आगरा में महिला का गला रेतकर जिंदा जलाने की साजिश में शामिल था उसका पिता. पुलिस ने किया अरेस्ट
आगरा के थाना खेरागढ़ के भिलावटी में जली हालत में मिली महिला को जलाने की साजिश उसके ही पिता ने रची थी. पिता ने ही महिला का गला काटकर जिंदा जलाने का प्रयास किया था.वह बेटी की आदतों से परेशान था, जिसके चलते उसने बेटी को सैंया के रहने वाले परिचित झोलाछाप संजय को उसे सौंप दिया था. संजय ने अपने एक साथी के सााि मिलकर घटना को अंजाम दिया था. उसने महिला को ड्रिप चढ़ाई जिसमें उसने बेहोशी की दवा मिला दी थी. बेहोश होने के बाद उसका गला रेत दिया. इसके बाद भिलावटी में सड़क किनारे पर फेंक कर महिला में आग लगा दी थी.
पुलिस ने इस मामले का पर्दाफाश करते हुए साजिश में शामिल महिला के पिता मंगल को अरेस्ट कर लिया. वह धौल्पुर के थाना क्षेत्र कंचनपुर का रहने वाला है. इधर महिला की हालत स्थिर है.