आगरालीक्स…आगरा—मथुरा के बीच जल्द शुरू होगी हेलीकॉप्टर सर्विस. आगरा के स्मारक और मथुरा—वृंदावन के मंदिर के दर्शन हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे लोग…जानें कैसे मिलेगी सुविधा
अब लोग जल्द ही हेलीकॉप्टर के जरिए लोग आगरा के ताजमहल, सिकंदरा, फतेहपुर सीकरी, आगरा फोर्ट स्मारक और मथुरा, बरसाना, वृंदावन, गोवर्धन के मंदिरों के दर्शन कर सकेंगे. सरकार द्वारा जल्द ही आगरा—मथुरा के बीच हेलीकॉप्टर टैक्सी सर्विस शुरू की जाएगी. सरकार ने इसके लिए आगरा और मथुरा में हेलीपैड के निर्माण, संचालन और रखरखाव के लिए टेंडर मांगे हैं.

पर्यटन स्थलों को जोड़ा जाएगा
यूपी सरकार की होर से पर्यटन को बढ़ावा देने और पर्यटन स्थलों को आपस में जोड़ने के लिए हेलीकॉप्टर टैक्सी सर्विस शुरू करने की योजना लाई जा रही है. इस चरण में बहुत ही जल्द आगरा और मथुरा के बीच यह सर्विस शुरू की जाएगी. आगरा में हेलीपोर्ट के निर्माण की तैयारी चल रही है जबकि मथुरा के गोवर्धन में हेलीपोर्ट बनाया जाएगा.
पीपीपी मॉडल के आधार पर होगा संचालन
सरकार द्वारा शुरू की जा रही यह सर्विस पीपीपी मॉडल यानी पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के आधार पर संचालित होगी. यूपी सरकार ने हेलीपैड के निर्माण, संचालन और रखरखाव के लिए टेंडर मांगे हैं. सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी को यह काम दिया जाएगा.