आगरालीक्स…टूंडला के तीन युवकों की जिंदगी पर भारी पड़ गई मस्ती. वाराणसी में गंगा नदी में डूबे. नाव पर फोटो लेने के लिए कर रहे थे उछलकूद. दो के शव निकाले. तीसरा लापता
वाराणसी में आज हुए नाव हादसे में टूंडला के दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक लापता है. तीनों को नाव पर मस्ती करना भारी पड़ गया. इधर टूंडला में जब युवकों के मौत की सूचना मिली तो हर कोई इस खबर को सूनकर स्तब्ध रह गया. परिजनों में कोहराम मच गया.
ये है पूरा मामला
टूंडला का रहने वाला केशव मरुधर एक्सप्रेस में पैंट्रीकार संचालक है. वह रविवार को कच्चा टूंडला में रहने वाले संजय (36), पवन, इमामुद्दीन, अनस, पप्पू, अन्नू और मोनू के साथ मरुधर एक्सप्रेस से वाराणसी पहुंचे थे. सोमवार दोपहर को केशव, अनस, संजय, पवन और इमामुद्दीन नौकायन के लिए गंगा नदी में पहुंचे. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गंगा से उस पार नहाने के बाद वापस आते समय सभी लोग नाव में ही फोटो लेने के लिए उछलकूद करने लगे और इस दौरान इनकी नाव अनियंत्रित होकर पलट गई. मौके पर मौजूद गोताखोरों ने केशव और पवन को बचा लिया लेकिन अनस और इमामुद्दीन की मौत हो गई. गोताखोरों द्वासरा संजय की भी काफी तलाश की गई लेकिन संजय का देर रात तक कुछ पता नहीं चल सका.

इमामुद्दीन, अनस और संंजय केशव के साथ ही साम्बा शिवा एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड के लिए वेंडरिंग का काम करते थे. संंजय की शादी आठ साल पहले हुरई थी और इसके एक बेटा और एक बेटी है. वह रविवार को ही फर्रूखबाद से पत्नी और बच्चों को टूंडला छोड़कर गया था. संजय के गंगा में डूबने की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है.