आगरालीक्स ….आगरा के वीआईपी रोड का हाल देखिए, एक महीने से गड्ढा खुला पड़ा है, दो कारें गड्ढे में गिर गईं, इससे पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। मगर, गड्ढे की मरम्मत नहीं कराई गई है।#agranews#pitinroad#agraupdate#latestnews

आगरा के फतेहाबाद रोड पर यूपी मेट्रो कारर्पोरेशन और स्मार्ट सिटी का काम चल रहा है। यहां होटल हावर्ड पार्क प्लाजा के सामने मेट्रो पिलर के पास सड़क पर बीचोंबीच गड्ढा है। गड्ढा भी छोटा नहीं है, गड्ढा करीब 12 फुट लंबा और पांच फुट गहरा है।
गड्ढे में गिर रहे वाहन
फतेहाबाद रोड पर हुए गड्ढे में वाहन गिर रहे हैं। वाहनों का ट्रैफिक अधिक है, ऐसे में कार से लेकर बाइक गड्ढे में गिर रहीं हैं और हादसे हो रहे हैं।
क्या है जिम्मेदारों का है कहना
आगरा स्मार्ट सिटी कंपनी के नोडल अधिकारी आरके सिंह का कहना है कि लीकेज के कारण गड्ढा हुआ है, जलकल विभाग ने काम किया था।
जलकल विभाग के महाप्रबंधक आरएस यादव का कहना है कि यदि लीकेज के कारण गड्ढा हुआ है तो कल ही मरम्मत करा दी जाएगी।