आगरालीक्स…आगरा में तापमान फिर 40 डिग्री सेल्सियस के पार. कल फिर बारिश की संभावना. जानें आने वाले दिनों का मौसम का हाल…
आगरा में गर्मी ने एक बार फिर से अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं. तापमान फिर से 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है. मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा.

बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार आगरा में बारिश की संभावना है. शुक्रवार को तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. मौसम विभाग का कहना है कि इसके बाद आसमान साफ रहेगा और तापमान में भी बढोतरी होगी.