Thursday , 3 September 2026
Home आगरा Agra News: Case filed against director of Pushpanjali Group in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Case filed against director of Pushpanjali Group in Agra…#agranews

225

आगरालीक्स…आगरा में पुष्पांजलि ग्रुप के निदेशक के खिलाफ मुकदमा दर्ज. दवा कारोबारी को मारा थप्पड़. सीसीटीवी में कैद हुई घटना. बिल्डर ने भी दी तहरीर

आगरा में पुष्पांजलि गुप के निदेशक पुनीत अग्रवाल पर मारपीट, गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है. मुकदमा दवा व्यापारी वासु अग्रवाल ने दर्ज कराया है. चांटा मारने का सीसीटीवी भी जारी किया गया है. वहीं बिल्डर की ओर से भी सफाईकर्मी से मारपीट की तहरीर दी गई है.

ये है पूरा मामला
मामला दवा कारोबारी वासु अग्रवाल निवासी पुष्पांजलि ग्रैंडयोर से जुड़ा है. इन्होंने थाना न्यू आगरा में पुष्पांजलि ग्रुप के निदेशक पुनीत अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. व्यापारी ने बताया कि उनकी दवाइयों का ट्रेडिंग का कारोबार है. आफिस में 15 से अधिक महिला कर्मचारी काम करती हैं. कॉलोनी में तीन गेट लगे हुए थे. इनमें से बड़ा गेट बंद रहता है, जबकि दो गेट खुले रहते हैं. बंद गेट की चाबी कॉलोनी के लोगों और एक चाबी गार्ड के पास रहती है. मुकदमे के अनुसार 24 मई की दोपहर डेढ़ बजे वासु के आफिस में महिला कर्मचारी और अन्य लोग काम कर रहे थे. इस दौरान पुष्पांजलि ग्रुप के निदेशक पुनीत अग्रवाल अपने कुछ कर्मचारियों के साथ यहां पहुंचे.

गेट को लेकर हुआ विवाद
आरोप है कि मुख्य गेट का ताला खोलने को लेकर पुनीत अग्रवाल बहुत बदतमीजी से बोलने लगे जिस पर उन्हें बताया कि महिला कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर गेट पर ताला लगाया गया है. दवा कारोबारी का आरोप है कि इस पर पुनीत अग्रवाल ने उनके साथ गाली गलौज् की और उनको चांटा मार दिया. इसके अलावा जान से मारने की धमकी भी दी. पूरे विवाद का एक सीसीटीवी भी जारी किया गया है. दवा कारोबारी का कहना है कि इससे उनका परिवार दहशत में है.

इधर पुष्पांजलि ग्रुप के निदेशक मयंक अग्रवाल का कहना है कि वासु अग्रवाल गेट पर ताला लगाकर रखता है. इसको खोलने को लेकर कहा गया था लेकिन उन्होंने गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी. इस संबध में थाने में तहरीर दी गई है. थाना प्रभारी न्यू आगराका कहना है कि चांटा मारने, गाली गलौज और जान से मारने की धमकी के मामले में पुनीत अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. जांच की जा रही है. चांटा मारने का सीसीटीवी भी मिला है. उसकी जांच की जाएगी. उधर बिल्डर ने भी अपने सफाई कर्मचारी से मारपीट और गाली गलौज के संबंध में तहरीर दी है. इस पर भी कार्रवाई की जा रही है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Shri Ram Katha, featuring the nectar-like discourses of Morari Bapu, begins in Agra on September 15…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मोरारी बापू की अमृतवाणी में श्रीरामकथा 15 सितंबर से. हनुमान...

बिगलीक्स

Janmashtami 2026 will be celebrated during the rare conjunction of the Ashtami Tithi and the Rohini Nakshatra…#agranews

आगरालीक्स…अष्टमी तिथि के साथ रोहिणी नक्षत्र के दुर्लभ संयोग में कल 04...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Floods in Chitrakoot cause concern among the people of Agra, Prayers to Lord Kamtanath for everyone’s safety.

आगरालीक्स…चित्रकूट की बाढ़ से आगरा के लोगों में भी चिंता, परिचितों की...

बिगलीक्स

Agra News Live : Passengers injured after Sleeper Bus hit truck on Agra-Lucknow Expressway

आगरालीक्स …आगरा में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर स्लीपर कोच बस ट्रक में...

error: Content is protected !!