आगरालीक्स…आगरा की 19 फर्मों के 26 ठिकानों पर वाणिज्य कर विभाग की कार्रवाई पूरी. 72 लाख सेरेंडर…संदिग्ध कागजातों को कब्जे में लेकर जांच शुरू
आगरा में वाणिज्य कर विभाग द्वारा पान मसाला कारोबारियों की 19 फर्मों के 26 ठिकानों पर हुई कार्रवाई गुरुवार को पूरी हो गई हे. विभागीय टीम 72 लाख रुपये सरेंडर करने में कामयाब हुई हैं. इसके अलावा संदिग्ध कागजातों को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जाएगी.

बुधवार दोपहर 12 बजे से चल रही कार्रवाई
वाणिज्य कर विभाग के एडीशनल कमिश्नर ग्रेड वन अजय कुमार सिंह के अनुसार, संयुक्त आयुक्त विशेष अनुसंधान शाखा केएन पाल और रवि शेखर सिंह के निर्देशन में 70 अधिकारी और कर्मचारियों की टीमों ने बुधवार दोपहर 12 बजे से मुख्यालय से मिले निर्देश के बाद सर्वे की कार्रवाई शुरू की। सूचना यह मिली थी कि फर्मे बाहरी प्रांतों के अपंजीक्रत व्यापारियों के नाम पर सुपारी की इन्वर्ड सप्लाई प्राप्त करके पान मसाला और मीठी सुपाड़ी बनाकर आउटवर्ड सप्लाई अपंजीक्रत व्यापारियों को करके करापवंचन करते थे। इसी सिलसिले में एक साथ 19 फर्मों पर कार्रवाई की गई।
72 लाख का टैक्स जमा कराया
वाणिज्य कर विभाग की 19 फर्मो के 26 ठिकानों पर सर्वे की कार्रवाई की गई। टीम को मिले दस्तावेजों के आधार पर 72 लाख रुपये टैक्स जमा कराया जा चुका है,
इन बड़ी फर्मों पर कार्रवाई
वाणिज्य कर विभाग की टीमों ने सरीन एंड सरीन,जीत इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, आरएन फ्रेंगरेंस, सरीन फ्रेगरेंस फर्म के साथ ही दर्जन भर अन्य छोटी फर्मों पर भी कार्रवाई की। टीम ने फ्रीगंज, बेलनगंज, फुलटटी सहित देहात में भी कार्रवाई की।
एक दर्जन फर्म मिली बंद
वाणिज्य कर विभाग की टीम को सर्वे में एक दर्जन फर्म बंद मिली, ये फर्म बंद क्यों है इसकी भी जांच कराई जा रही है।